तालाब की लाखों की मछली चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

तालाब की लाखों की मछली चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। थाना क्षेत्र के लाखीमपुर कप्स गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कोलकाता गए एक परिवार के तालाब से लाखों रुपये की मछलियां चोरी कर ली गईं।जानकारी के अनुसार गांव निवासी जावेद अली लगभग एक माह पूर्व अपने परिवार के साथ कोलकाता गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने गांव स्थित अपने तालाब में करीब 20 हजार रुपये के मछली के बच्चों (बीज) का पालन-पोषण किया था, जो समय के साथ बढ़कर लाखों रुपये की मछली तैयार हो चुकी थी।आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब से पूरी मछली पकड़ ली। शनिवार को शाम करीब 5 बजे जब जावेद अली अपने परिवार के साथ वापस घर पहुंचे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई।घटना से आहत पीड़ित ने स्थानीय पुलिस सहित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज