पुरानी रंजिश में भाई ने भाई को पीटा, सीसीटीवी तोड़ने का आरोप; पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार
पुरानी रंजिश में भाई ने भाई को पीटा, सीसीटीवी तोड़ने का आरोप; पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक भाई द्वारा दूसरे भाई की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा तोड़ने और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव निवासी विनोद यादव पुत्र जयनाथ यादव ने शुक्रवार को पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 23 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उनके बड़े भाई मनोज यादव ने उनके छोटे भाई प्रमोद यादव को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। उस समय पीड़ित विनोद यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रह रहे थे। घटना की जानकारी उन्हें उनके अस्वस्थ पिता द्वारा दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब वह गांव पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि उनके बड़े भाई द्वारा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को स्थानीय स्तर पर संरक्षण प्राप्त है तथा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित ने मामले की शिकायत पट्टी कोतवाली समेत उच्च अधिकारियों से करते हुए परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment