हर्रई पट्टी में अराजक तत्वों का तांडव, कई राउंड फायरिंग से दहशत,किराना दुकानदार को बनाया निशाना, तोड़फोड़ कर फरार; पुलिस जांच में जुटी,

हर्रई पट्टी में अराजक तत्वों का तांडव, कई राउंड फायरिंग से दहशत,

किराना दुकानदार को बनाया निशाना, तोड़फोड़ कर फरार; पुलिस जांच में जुटी,
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव में बुधवार को अराजक तत्वों ने दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। गांव निवासी आशीष श्रीवास्तव, पुत्र रामचंद्र श्रीवास्तव, जो गुमटी में किराने की दुकान चलाते हैं, को हमलावरों ने निशाना बनाया।
पीड़ित के अनुसार, सुबह करीब 11:50 बजे बाइक से आए 6-7 युवक अपनी गाड़ियां कुछ दूरी पर खड़ी कर दुकान की ओर बढ़े और अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। उस समय दुकानदार दुकान के अंदर मौजूद था। आरोप है कि हमलावरों ने उसे लक्ष्य कर भी फायर किया, लेकिन अंदर होने के कारण वह बाल-बाल बच गया।फायरिंग के बाद कुछ हमलावर दुकान पर पहुंचे और सामान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दोपहर करीब 3:30 बजे क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने भी मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज