तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
पट्टी-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।हादसे में घायल युवक की पहचान अंतपुर निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 9:00 बजे विजय कुमार सिंह अपने घर से बाइक द्वारा सुल्तानपुर जनपद स्थित अपने एक मित्र के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को संभालते हुए परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि विजय कुमार सिंह के पैर में फ्रैक्चर के साथ-साथ सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया गया कि घायल विजय कुमार सिंह सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं और संघ के एकल अभियान से जुड़े हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज