खेत से लौट रहे युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

खेत से लौट रहे युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

पट्टी (प्रतापगढ़)। पट्टी तहसील क्षेत्र के पेड़रा गांव में मंगलवार सुबह खेत से घर लौट रहे एक युवक पर दो लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित इरसाद खान (पुत्र वसीम) के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। वह अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसे व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।घटना के बाद घायल युवक ने दोपहर करीब 3 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने और गोली मार देने की धमकी भी दी, जिससे वह दहशत में है। उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज