मेड़बंदी तोड़ने का मामला तूल पकड़ा, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मेड़बंदी तोड़ने का मामला तूल पकड़ा, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर बरदैता गांव में मेड़बंदी तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी पन्नालाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित पन्नालाल ने आरोप लगाया कि उसकी खेत की मेड़बंदी को जानबूझकर तोड़ दिया गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही। पीड़ित ने न्याय की मांग करते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंकित, इंद्रावती, रामसुख, भारत और विजयराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज