हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गेंहू कटाई के दौरान हुआ हादसा
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गेंहू कटाई के दौरान हुआ हादसा
प्रतापगढ़।जनपद के कोहड़ौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौली गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गेंहू की कटाई के दौरान हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मशीन ठीक करने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरौली निवासी मो. शहजाद (25 वर्ष) पुत्र मो. सैफ गुरुवार दोपहर करीब दो बजे खेत में हार्वेस्टर मशीन से गेंहू की कटाई करवा रहा था। काम के दौरान उसे महसूस हुआ कि मशीन गेंहू सही ढंग से नहीं फेंक रही है। खराबी को देखने के लिए शहजाद जैसे ही मशीन के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा, वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की जद में आ गया। करंट की चपेट में आते ही युवक बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण और परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Comments
Post a Comment