तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी
तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी
पट्टी।तहसील परिसर में बुधवार को एक गरिमामय आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर उत्साहपूर्वक बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बीते एक वर्ष में अध्यक्ष अनिल सिंह एवं महामंत्री प्रमोद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से पैरवी हुई है। उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए सभी ने आगे भी इसी तरह संगठन को सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।इस मौके पर रणविजय सिंह, वंश बहादुर सिंह, अजीत सिंह, सूरज सिंह, दिनेश सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार वर्मा, इंद्रजीत यादव, देशराज तिवारी, प्रदीप पांडे, विकास तिवारी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment