पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हालत में सुधार, सीएचसी में भर्ती

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हालत में सुधार, सीएचसी में भर्ती
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में युवक को सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपाध्यायपुर गांव निवासी नारायण गौतम (25) का गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इसी से आहत होकर युवक ने गुस्से में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।जहरीला पदार्थ सेवन करने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन घबरा गए और बिना समय गंवाए उसे तत्काल सीएचसी पट्टी ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक को भर्ती कर लिया।सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक की हालत अब नियंत्रण में है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल लाए जाने से स्थिति संभल गई, फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को लेकर इस तरह के कदम उठाना चिंताजनक है। वहीं, परिजन युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज