वारंटियों पर कंधई पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

वारंटियों पर कंधई पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कंधई पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ मु.नं. 492/2008 से संबंधित वारंटी अभियुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार पाठक (49) पुत्र जगतनारायण पाठक निवासी ग्राम नरसिंहपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, मुख्य आरक्षी राजकुमार कुशवाहा व कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव की टीम ने परिवाद संख्या 1211/19 धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी अभियुक्त अरुण कुमार (42) पुत्र हरिप्रकाश पांडेय निवासी ग्राम तरदहा को बहेलियापुर स्थित अमृत स्वीट हाउस के पास से धर दबोचा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। अभियान के तहत आगे भी वांछित अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज