मिट्टी ढुलाई के दौरान पेड़ क्षतिग्रस्त करने से मना करने पर युवक की पिटाई
मिट्टी ढुलाई के दौरान पेड़ क्षतिग्रस्त करने से मना करने पर युवक की पिटाई
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह गांव में अवैध मिट्टी खनन व ढुलाई के विरोध पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम कैलाश पांडेय पुत्र विजय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को करीब 1 बजे पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बीते 26 मार्च की शाम लगभग 5 बजे गांव के कुछ लोग बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर से ढुलाई कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान ट्रैक्टर से उड़ती मिट्टी और आवाजाही के कारण उनके पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा था।पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और मिट्टी ढुलाई रोकने को कहा, तो आरोपी पक्ष के लोग एकजुट होकर उन पर लात-घूंसे और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैक्टर एक नाबालिग द्वारा चलाया जा रहा था। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment