शराबी पति की मारपीट से तंग आकर विवाहिता घर से निकाली, पुलिस से लगाई गुहार

शराबी पति की मारपीट से तंग आकर विवाहिता घर से निकाली, पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। गांव निवासी साबरुन पत्नी फौजदार ने पट्टी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता के अनुसार उसका पति नशे का आदी है और आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता है। सोमवार दोपहर स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब पति नशे में घर पहुंचा और बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसे घर से भगा दिया।घटना के बाद पीड़ित महिला दोपहर करीब ढाई बजे पट्टी कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज