स्नाकोत्तर महाविद्यालय पट्टी तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के साथ हुआ समझौता

स्नाकोत्तर महाविद्यालय पट्टी तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के साथ हुआ समझौता
पट्टी।स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी,प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों और शिक्षकों के अकादमिक शोध,प्रशिक्षण, शैक्षणिक, तकनीकी उन्नयन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित करते हुए कृषि मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ (एक उच्च शोध संस्थान)के साथ समझौता किया है।इस समझौते से महाविद्यालय के छात्रों और शोधार्थियों को कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अध्ययन और शोध के लिए संस्थान द्वारा फील्ड सर्वे हेतु वैज्ञानिक तकनीकी सुविधाएं प्रदान कराएगा।आज दिनांक 24मार्च 2026 को यह ऐतिहासिक समझौता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अखिलेश कुमार पांडेय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान के निर्देशक डॉ दिनेश सिंह के साथ समझौता पत्र पर संयुक्त हस्ताक्षर के साथ हुआ।प्राचार्य प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय की इस उपलब्धि से समय समय पर वैज्ञानिक और तकनीशियन यहां आकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे तथा नवाचारों के व्यावहारिक उपयोगों को साझा करेंगे। महाविद्यालय के इस उपलब्धि पर प्रो. आर. बी. अग्रहरि, प्रो. मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ दिलीप सिंह डॉ. राकेश पांडेय सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों में हर्ष का वातावरण है।इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य बधाई के पात्र हैं। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के समय शोध परियोजना एवं मूल्यांकन के कोऑर्डिनेटर डॉ एल. एस. गंगवार,प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. हसन सहित कई वैज्ञानिक उपस्थित रहे।उक्त जानकारी महाविद्यालय के जनसूचना अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार मिश्र ने दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज