ठेगुआ गाँव में जमीन विवाद में 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिराई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

ठेगुआ गाँव में जमीन विवाद में 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिराई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह करीब 10 बजे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विपक्षियों ने रंजिश के चलते लगभग 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। मामले में पीड़ित ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी राकेश कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को थाना दिवस में शिकायत भी की थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था।पीड़ित का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रविवार सुबह चार-पांच लोग लाठी-डंडा, फावड़ा और कुदाल लेकर पहुंचे और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने करीब 15 वर्ष पहले बनी उनकी 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को गिरा दिया।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज