ढकवा में एसयूसीआई कम्युनिस्ट का 79वां स्थापना दिवस समारोह

ढकवा में एसयूसीआई कम्युनिस्ट का 79वां स्थापना दिवस समारोह
आसपुर देवसरा। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के 79वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कृष्णा मैरिज हॉल, ढकवा में जनसभा आयोजित हुई। इसमें प्रतापगढ़ समेत कई जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
मुख्य वक्ता कॉमरेड अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी 1948 से जन समस्याओं के खिलाफ संघर्षरत है और समाजवादी क्रांति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था जन समस्याओं की जड़ है और जन आंदोलन ही इसका समाधान है।उन्होंने सरकारी स्कूलों के बंद होने, बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर, बेरोजगारी, महिलाओं की असुरक्षा और खराब स्वास्थ्य सेवाओं को गंभीर मुद्दा बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड जगन्नाथ वर्मा ने तथा संचालन कॉमरेड रविशंकर मौर्य ने किया। कॉमरेड बेचन अली ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन अंतर्राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज