अद्विक बैंक्वेट हॉल में बारात बनी रणभूमि,फैजाबाद से आए बारातियों ने मचाया बवाल, घरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल

अद्विक बैंक्वेट हॉल में बारात बनी रणभूमि,

फैजाबाद से आए बारातियों ने मचाया बवाल, घरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल
पट्टी। शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं जब अद्विक बैंक्वेट हॉल में आई बारात अचानक रणभूमि में तब्दील हो गई। शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे शीतला सिंह वनकर्मी की बेटी की शादी में ऐसा बवाल मचा कि पूरे समारोह में अफरातफरी फैल गई।
बताया जा रहा है कि फैजाबाद से आई बारात में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों ने घरातियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि बारातियों ने बीबीपुर गांव के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई और महिलाएं-बच्चे सहम गए।इस मार-पीट में रवींद्र, गायत्री, जग्गा और अभिषेक समेत कई लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस हंगामे से बैंक्वेट हॉल में मौजूद मेहमान दहशत में आ गए। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।घटना की सूचना मिलते ही कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सो ओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिससे शादी की खुशियां मातम जैसे माहौल में बदल गईं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज