भीषण गर्मी में बिजली गुल, मच्छरों के हमले से ग्रामीण बेहालपट्टी तहसील क्षेत्र में चरमराई विद्युत सप्लाई, रातभर जागने को मजबूर लोग

भीषण गर्मी में बिजली गुल, मच्छरों के हमले से ग्रामीण बेहाल

पट्टी तहसील क्षेत्र में चरमराई विद्युत सप्लाई, रातभर जागने को मजबूर लोग
पट्टी। भीषण गर्मी के बीच पट्टी तहसील क्षेत्र में लगातार चरमराई विद्युत व्यवस्था ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रात में बार-बार बिजली कटौती होने से लोगों की नींद हराम हो गई है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से रात के समय नियमित रूप से विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। जैसे ही रात गहराती है, बिजली गायब हो जाती है, जिससे पंखे बंद हो जाते हैं और उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाता है।बिजली कटते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मच्छरों के कारण रातभर सोना दूभर हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का भी खतरा सताने लगा है।ग्रामीण अवधेश सिंह, रणविजय सिंह, शिवकांत, अंगद, मनोज कुमार, राम बच्चन, जितेंद्र समेत कई लोगों ने बताया कि रात में बिजली न रहने से न केवल नींद पूरी नहीं हो पा रही, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।ग्रामीणों ने जिले के संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए जल्द से जल्द विद्युत कटौती से राहत दिलाने और नियमित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में विद्युत विभाग के जेई जय सिंह राजपूत ने बताया कि समस्या के कारण विद्युत कटौती की जा रही है जल्दी समस्या से निजात मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज