बैनामे की जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर मारपीट की धमकी
बैनामे की जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर मारपीट की धमकी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में बैनामे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर जबरन कब्जा करने, गाली-गलौज करने और मारपीट के लिए दौड़ा लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी सदीना बानो ने शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने गांव में एक जमीन बैनामे के जरिए खरीदी थी, जिस पर उनका वैध अधिकार है। आरोप है कि उसी जमीन पर पड़ोसी जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया, जिससे वह भयभीत हो गईं। किसी तरह वहां से हटकर उन्होंने अपनी जान बचाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment