मां गायत्री की भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली गई

मां गायत्री की भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली गई

पट्टी। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नगर में मां मां गायत्री की दिव्य एवं भव्य कलश यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई।
यह विशेष कलश यात्रा शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में भ्रमण कर रही है, जिसके अंतर्गत विभिन्न नगरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान पट्टी नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक जायसवाल एवं आयोजक विनोद कुमार जायसवाल के साथ सैकड़ों नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्य समर बहादुर, अवनि चन्द्र उपाध्याय और पीतांबर शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना कर यात्रा को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया।
कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस दौरान भाजपा नेता रामचरित्र वर्मा, सजीवन सोनी, राजेश्वरी प्रसाद खरे, संजय श्रीवास्तव पांडे, अमित सोनी, महेश सोनी, वार्ड सभासद मोहम्मद कैफ, अतुल खंडेलवाल और जगदीश मोदनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज