अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
पट्टी-चांदा मार्ग पर आमापुर मोड़ के समीप मंगलवार की शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया गया कि लखीपुर कप्स गांव निवासी सनी सरोज अपनी पत्नी गीतांजलि सरोज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे आमापुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज