आसपुर देवसरा क्षेत्र में तेज आंधी से भारी नुकसान, आम की फसल को सबसे ज्यादा क्षति

आसपुर देवसरा क्षेत्र में तेज आंधी से भारी नुकसान, आम की फसल को सबसे ज्यादा क्षति

पट्टी।बुधवार को आई तेज आंधी और हवा ने आसपुर देवसरा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण कई पेड़ टूटकर गिर गए।
आंधी के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने देर रात तक सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल किया।क्षेत्र के किसान राजेंद्र प्रसाद पाठक, बृजेश शर्मा, विनोद तिवारी, रविंद्र मिश्रा, महेश पांडे और लालजी सरोज ने बताया कि तेज हवा के कारण आम के फलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है तथा कई पेड़ पूरी तरह टूटकर गिर गए हैं।इस संबंध में तहसीलदार पवन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज