एसबीआई ने ग्राहकों को किया डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक
एसबीआई ने ग्राहकों को किया डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक
पट्टी। भारतीय स्टेट बैंक शाखा पट्टी द्वारा मंगलवार को नगर के बाईपास स्थित एक होटल में ग्राहकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडे ने बैंक की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल लेनदेन, जोखिम प्रबंधन, फिनटेक और साइबर सुरक्षा की जानकारी देते हुए ग्राहकों को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी। शाखा प्रबंधक विकास द्विवेदी ने ग्राहकों की समस्याएं सुनकर समाधान बताया और कहा कि एसबीआई हर आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए तत्पर है।मुख्य प्रबंधक रूपक पटेल व केके गुंजन ने भी विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी ऊमरवैश्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment