स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने खड़ा कर दिया निर्माण! पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार, गांव में बढ़ा तनाव

स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने खड़ा कर दिया निर्माण! पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार, गांव में बढ़ा तनाव
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मढरामऊ गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी मोहन यादव ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे थाना पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनकी भूमिधरी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट द्वारा स्पष्ट रूप से स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) भी पारित किया जा चुका है, इसके बावजूद पड़ोसी पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए विवादित भूमि पर नया निर्माण करा दिया।पीड़ित मोहन यादव का आरोप है कि न्यायालय के आदेश को खुलेआम चुनौती देते हुए पड़ोसी लगातार निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मना करने और न्यायालय के आदेश की जानकारी देने के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया। इससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और कभी भी बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।मोहन यादव ने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।गांव के लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि जब न्यायालय का आदेश होने के बावजूद निर्माण हो रहा है, तो यह कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज