पट्टी-ढकवा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल

पट्टी-ढकवा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पट्टी-ढकवा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर, चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सीएचसी पट्टी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के पलिहरा गांव निवासी अमित पाल (26) पुत्र राजेंद्र पाल शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक से पट्टी कस्बा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह भदवछ चौराहे के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया।सीएचसी पट्टी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक के नाक और सिर पर गहरी चोटें आई हैं तथा लगातार खून का रिसाव हो रहा था। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और चिंता का माहौल बना रहा। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज