पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो आरोपी गामा चार जिंदा देशी बम के साथ गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो आरोपी गामा चार जिंदा देशी बम के साथ गिरफ्तार
पट्टी। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 जिंदा देशी बम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. समीर उर्फ गामा पुत्र अब्दुल करीम, निवासी ग्राम दशरथपुर थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।उपनिरीक्षक शुभम सिंह, आरक्षी सर्वेश कुमार और आरक्षी विपिन यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी क्षेत्र के नहर पुलिया ग्राम कोहराव के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 अदद जिंदा देशी बम बरामद हुए।बरामदगी के आधार पर थाना पट्टी में मु0अ0सं0 169/2026, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया गया कि 23 अप्रैल 2026 को ग्राम दशरथपुर की एक महिला ने थाना पट्टी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 333, 74, 351(3) बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था। अब विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत नई कार्रवाई के बाद आरोपी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज