बारात के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती समेत तीन लोग मारपीट में घायल
बारात के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती समेत तीन लोग मारपीट में घायल
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमरडीहा गांव में बारात में हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। बारात से लौटे युवकों के बीच पुरानी कहासुनी को लेकर युवती समेत तीन लोगों के साथ मार-पीट कर दी गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार सोनू पटेल की बारात मंगडौरा गांव गई हुई थी, जहां किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया था। बारात में ही दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई और मामला मार-पीट तक पहुंच गया।बताया जा रहा है कि बारात से लौटने के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसी विवाद को लेकर आरोपी पक्ष घर पहुंच गया। वहां मौजूद दीपा पटेल पुत्री सुरेंद्र पटेल, अंकित पटेल पुत्र लालजी पटेल और प्रियांशु पुत्र श्रीकांत पटेल के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट में युवती समेत तीनों लोग घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।मामले में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Comments
Post a Comment