बीरापुर खुर्द गांव में विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा की जा रही घपला बाजी पंचायती राज विभाग में की गई शिकायत

बीरापुर खुर्द गांव में विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा की जा रही घपला बाजी पंचायती राज विभाग में की गई शिकायत 
पट्टी।ग्राम प्रधान बीरापुर पर गबन समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने लाखों रुपए की एमबी करा ली है। पर धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है। बीरपुर खुर्द गांव निवासी जयचंद चौरसिया क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पंचायती राज विभाग को ऑनलाइन शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि गांव के ग्राम प्रधान ने मनरेगा योजना के तहत राधाकांत ओझा के घर तक इंटरलॉकिंग, सड़क से जयराम चौरसिया के घर तक व तीसरा काम पक्की सड़क से इंटरलॉकिंग तक इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट ब्लॉक में भेज दी गई है। जबकि धरातल पर अभी भी कोई कार्य नहीं हुआ है। लगभग 25 लख रुपए ग्राम प्रधान द्वारा बिना काम कराए ही कार्य को पूर्ण दिखाते हुए पैसा गमन करने की स्थिति में है। उन्होंने तीनों कार्यों की जांच कर ग्राम प्रधान के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज