मुजाही बाजार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवती समेत चार घायल
मुजाही बाजार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवती समेत चार घायल
पट्टी। मुजाही बाजार के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुलासीकापूरा जामताली थाना रानीगंज निवासी मुलायम सिंह (39) और मिठाई लाल सिंह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए ढिढुई गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर बाशाहां निवासी सुभाष शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा, सैफाबाद बाजार निवासी रॉकी गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता तथा मानसी (19) पुत्री अरविंद गुप्ता पट्टी तहसील मुख्यालय की ओर आ रहे थे।जैसे ही दोनों बाइक मुजाहीद बाजार के समीप पहुंचीं, तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। सड़क पर घायल तड़प रहे थे और लोगों में चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में इस हादसे को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर दर्दनाक हादसे की वजह बन गई। रॉकी गुप्ता व सुभाष शर्मा को रेफर किया गया है जिला अस्पताल, इस संबंध में डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटने की वजह से जिला अस्पताल में दिया गया है।
Comments
Post a Comment