महिला जन आक्रोश मार्च निकाल भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

महिला जन आक्रोश मार्च निकाल भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
पट्टी। भाजपा पट्टी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह मार्च विवाह मंडप से तहसील गेट तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम के विरोध में मतदान किए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव के समय महिलाओं की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की बात आती है तो वही दल विरोध में खड़े दिखाई देते हैं।उन्होंने कहा कि भोली-भाली जनता से वोट लेने के लिए महिलाओं का सम्मान और अधिकारों की बात की जाती है, लेकिन संसद में उनके हितों के खिलाफ मतदान कर विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।मंडल उपाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी में प्रियंका गांधी स्वयं लोकसभा सांसद होते हुए भी महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ मतदान करती हैं, जो नारी सम्मान के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब महिलाएं आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में मजबूती से देंगी।रैली में आरती गुप्ता, शोभा भारती, रजनी, सरिता, सुमन, अनु, रेखा, सावित्री, सुमित्रा, कंचन, उर्मिला, सुकन्या सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।इस अवसर पर नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री रामचरित्र वर्मा, हरिश्चंद्र भारती, महामंत्री मनोज कुमार खंडेलवाल, मंडल उपाध्यक्ष पंकज सिंह राजू, अरविंद तिवारी, गौरव श्रीवास्तव सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज