आबादी की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर विधवा से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

आबादी की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर विधवा से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पूरे खिरोधर गांव में आबादी की जमीन पर कब्जे का विरोध करना एक विधवा महिला को महंगा पड़ गया। दबंग पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी धर्मावती पत्नी स्वर्गीय ननकू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके पड़ोसी उनकी आबादी की जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे। जब वह इसका विरोध करने पहुंचीं तो आरोप है कि दबंगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़िता ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में हल्का दरोगा विजय कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज