हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया था जानलेवा हमला

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया था जानलेवा हमला
पट्टी। थाना पट्टी क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मोहिनी तालाब के पास युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जबकि बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवकों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया था।पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 3:30 बजे रेडीगारापुर गांव निवासी वादी मोहिनी तालाब के पास मौजूद था। इसी दौरान पूर्व नियोजित योजना के तहत कुलदीप चौरसिया, विनय चौरसिया, सचिन चौरसिया और संतोष यादव अपाची बाइक से वहां पहुंचे और वादी को पकड़कर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए विजय यादव और शिवम यादव को भी चाकू और डंडे से घायल कर दिया गया। हमले में शिवम यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 165/2026 के तहत धारा 3(5), 61(2), 109(1), 110, 351(3) बीएनएस में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय यादव, कांस्टेबल अभिनव नारायण सिंह और कांस्टेबल सोनू कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेडीगारापुर बाजार से वांछित दो अभियुक्तों सचिन चौरसिया (23) पुत्र विमल चौरसिया तथा विनय चौरसिया (24) पुत्र इन्द्रजीत चौरसिया निवासी रेडीगारापुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज