बाजार से लौट रहे युवक पर हमला, बेल्ट और लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
बाजार से लौट रहे युवक पर हमला, बेल्ट और लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
पट्टी।कंधई। थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी आयुष पांडे पुत्र जमुना प्रसाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह दीवानगंज बाजार से पैदल अपने घर लौट रहा था।
आरोप है कि जैसे ही वह बाजार में एक पंचर की दुकान के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार आधा दर्जन लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से बेल्ट, पंच और लोहे की रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।
पीड़ित के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
मामले में आयुष पांडे ने एक नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Comments
Post a Comment