जीवित को मृत दिखाकर राशन कार्ड काटने का आरोप, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
जीवित को मृत दिखाकर राशन कार्ड काटने का आरोप, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
पट्टी (प्रतापगढ़)। तहसील क्षेत्र के चौकिया गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया।
गांव निवासी मुख्तार गुप्ता ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एसडीएम पट्टी से शिकायत करते हुए बताया कि वह पूरी तरह जीवित हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें मृत दर्शाकर राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया गया। इस वजह से उन्हें मिलने वाला सरकारी राशन भी बंद हो गया है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी पहचान और जीवित होने की पुष्टि कराकर राशन कार्ड को तत्काल बहाल किया जाए, ताकि उन्हें फिर से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मामले में एसडीएम पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्र ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।
Comments
Post a Comment