शादी समारोह में शामिल होने आई युवती को परिचित युवक रात में लेकर गायब,दबाव बनने पर छोड़कर हुआ फरार ,गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
शादी समारोह में शामिल होने आई युवती को परिचित युवक रात में लेकर गायब,दबाव बनने पर छोड़कर हुआ फरार ,
गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म
जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
पट्टी।कंधई के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती अपनी मामी के मायके आई थी,इसी कार्यक्रम में अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी मौसी के यहां आया था,सोमवार मध्यरात्रि को युवक युवती को लेकर अचानक गायब हो गया,युवती के अचानक गायब होने की जानकारी पर परिवार व रिश्तेदार परेशान हो गए, अचानक युवती के शादी समारोह से गायब होने पर परिजनों द्वारा संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस कार्यवाही के डर से युवक लगभग चार घंटे बाद युवती को शादी समारोह में छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी फोरेंसिक टीम भी गांव पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर वापस लौट गई। घटना की चर्चा इलाके में आग की तरह फैल गई और तमाम तरह की चर्चा होती रही। पुलिस के मुताबिक दोनों पहले से परिचित थे और वह शादी से तीन दिन पहले अपने रिश्तेदार के यहां आएं हुए थे। जबकि आयोजक ने बताया कि बारात में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। अन्य किसी जानकारी से इंकार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कधंई आदित्य सिंह ने बताया कि मार-पीट की तहरीर युवती की मां ने दी है मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Comments
Post a Comment