होशियापुर गांव में बैनामे की भूमि पर कब्जे का आरोप, विरोध पर करने के लिए दौड़ाया दी गई की तहरीर
होशियापुर गांव में बैनामे की भूमि पर कब्जे का आरोप, विरोध पर करने के लिए दौड़ाया दी गई की तहरीर
पट्टी कोतवाली क्षेत्र होशियापुर गांव निवासी अमन पांडे पुत्र रमेश चंद्र ने बैनामे की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम समेत उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है।
पीड़ित के अनुसार, गांव स्थित उनकी बैनाने की भूमि पर विपक्षी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार को जब वह निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचे तो आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों के साथ उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई।अमन पांडे ने सोमवार की दोपहर 3:30 बजे मामले में नामजद तहरीर देकर प्रशासन व पुलिस के उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
Comments
Post a Comment