जमीन विवाद में छोटे भाई पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने जताई अनहोनी की आशंका
जमीन विवाद में छोटे भाई पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने जताई अनहोनी की आशंका
पट्टी तहसील क्षेत्र के विकास खंड बेलखरनाथ धाम के मकरा मनभवना गांव में जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित रमाशंकर ने अपने ही छोटे भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, वह गांव स्थित अपने घर में अकेले रहते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर उनका छोटा भाई जमीन को लेकर विवाद कर रहा है और लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा है।रमाशंकर का आरोप है कि आरोपी भाई दबंग किस्म का व्यक्ति है, जो आए दिन गाली-गलौज करता है और कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।पीड़ित ने संबंधित थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment