पट्टी कोतवाली के सरमा गांव में बड़े भाई को छोटे भाई ने बाहरी लोगों को बुलाकर पिटवाया

पट्टी कोतवाली के सरमा गांव में बड़े भाई को छोटे भाई ने बाहरी लोगों को बुलाकर पिटवाया 
पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरमा गांव निवासी पन्नेलाल मौर्य अपनी पत्नी संगीता जीवी देवी के साथ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह तीन भाई है। बड़ा भाई ननिहाल में मां को मिली संपत्ति पर काबिज दाखिल है । घर पर वह पत्नी, बच्चे उसके पिता व एक छोटा भाई जो नशेड़ी है के साथ रहता है। छोटा भाई नशे की हालत में आए दिन उन्हें हैरान परेशान कर रहा है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने अपनी सारी संपत्ति बहू संगीता देवी के नाम कर दी। इसके बाद से वह और उग्र हो गया। घटना बीते सोमवार की रात 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है जब वह बाजार से घर लौट रहा था तो घर से 200 मी दो दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया उसे जमकर मारा पीटा उसके कपड़े फाड़ दिए। बार-बार धमकी देता है वह आत्महत्या कर लेगा और पूरे परिवार को मुकदमे में फंसा कर बर्बाद कर देगा स्कूल जाने वाली बेटियों को भी धमकता है पीड़ित पत्नी के साथ मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जाच-पाताल में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज