हेड कांस्टेबल के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही कन्या का भव्य स्वागत

हेड कांस्टेबल के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही कन्या का भव्य स्वागत
पट्टी। कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश त्रिपाठी के पट्टी बाईपास स्थित आवास पर नन्ही कन्या के आगमन पर खुशियों का माहौल छा गया। पूरे परिवार और क्षेत्र के लोगों ने इस अवसर को उत्सव की तरह मनाया।कन्या के घर पहुंचते ही गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा करते हुए परिजनों ने नन्ही लक्ष्मी का घर में प्रवेश कराया। इस दौरान पूरा माहौल उल्लास और उमंग से भर गया।कन्या की माता संस्कृती मिश्रा और पिता डॉक्टर आलोक मिश्र की खुशी देखते ही बन रही थी। नानी आभा त्रिपाठी, नाना मुकेश त्रिपाठी, मामा यशार्थ त्रिपाठी व मौसी अर्चिता त्रिपाठी सहित सभी परिजनों ने बच्ची को आशीर्वाद दिया। वहीं, परनाना रामशरण रुपौलिहा और परनानी रामलली रुपौलिहा का स्नेह भी इस खुशी में शामिल रहा।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बालेंद्र भूषण पांडेय, राकेश तिवारी, विजय पाठक, शिवम पंडित, कृष्ण कुमार पांडेय, अवनीश पांडेय, विद्या राय समेत तमाम पुलिस विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने परिवार को बधाई देते हुए नन्ही कन्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परिवार के लोगों ने इस अवसर पर कहा कि “बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं,” और इसी सोच के साथ इस खुशी को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन समाज में बेटियों के सम्मान और उनके महत्व का सकारात्मक संदेश देता है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज