किशोरी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

किशोरी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव में नाबालिग किशोरी के साथ अश्लील हरकत, धमकी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को दशरथपुर गांव निवासी पीड़िता की मां ने थाना पट्टी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही गामा पुत्र करीम ने उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पट्टी पुलिस ने धारा 333, 74, 351(3) बीएनएस, धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत शनिवार 26 अप्रैल 2026 को थाना पट्टी पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त गामा पुत्र करीम निवासी दशरथपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के प्रति पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज