स्मार्ट मीटर की गलत बिलिंग पर फूटा जनआक्रोश, बोले पूर्व मंत्री मोती सिंह—किसी की नहीं कटेगी बिजली

स्मार्ट मीटर की गलत बिलिंग पर फूटा जनआक्रोश, बोले पूर्व मंत्री मोती सिंह—किसी की नहीं कटेगी बिजली
पट्टी।स्मार्ट मीटर द्वारा गलत बिलिंग को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ रहे जन आक्रोश को देखते हुए शासन के मंशानुरूप पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह मंगलवार को नगर में पीड़ित उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा गंभीर हैं। इस समस्या को लेकर शासन स्तर पर कमेटी गठित कर लोगों की समस्याओं के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जो भी उचित होगा शासन स्तर पर कदम उठाया जाएगा। इसी के साथ ही लोगों के गलत बिल को सुधार कर उनके बिलों को संशोधित भी किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर में हुई गलत बिलिंग के बाद किसी उपभोक्ता की बिजली नहीं कटेगी। उपभोक्ताओं के हितों को लेकर मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री के साथ पूरी भाजपा कार्यकारिणी उपभोक्ताओं के पक्ष में है। ऐसे में उपभोक्ताओं के हितों को लेकर जल्द ही शासन स्तर पर गंभीर निर्णय लिया जाएगा।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री रामचरित्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज