20 हजार की रिश्वत मांगना चौकी प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

20 हजार की रिश्वत मांगना चौकी प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के बिजहरा चौकी प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जमीन संबंधी एक मामले में कोर्ट से जारी वारंट को लेकर बिजहरा चौकी प्रभारी विकास कुमार ने उन्हें चौकी पर बुलाया था। पीड़ित का आरोप है कि चौकी पहुंचने पर प्रभारी ने उनका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और मामला निपटाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से की।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर बिजहरा चौकी प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।चौकी प्रभारी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही स्थानीय पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज