20 दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

20 दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
आसपुर देवसरा। पचौरी गांव में पिछले 20 दिनों से फुंका पड़ा 10 केवी ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने से हरिजन बस्ती, वर्मा बस्ती, चौरसिया बस्ती और प्रजापति बस्ती के चार दर्जन से अधिक घर अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज, समरसेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की हालत खराब हो रही है। ग्राम प्रधान रामसुख वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज महिलाओं ने मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे गांव में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दिनेश कुमार वर्मा, महावीर वर्मा, सभा जी चौरसिया, उर्मिला देवी, मीरा देवी, ज्योति देवी, संगीता, जनक लली, विमल, सुशीला, रामादेवी, चंद्रावती और पूनम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो दुकरा विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मामले में सदहा जेई अमित पाल ने बताया कि जल्दी ट्रांसफार्मर को बदल जाएगा लोगों की समस्या से निजामी मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज