तेलियानी नहर पुलिया के पास 5 जिंदा देसी बम संग अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार,आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी सच्चे उर्फ फत्ते,
तेलियानी नहर पुलिया के पास 5 जिंदा देसी बम संग अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार,
आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी सच्चे उर्फ फत्ते,
पट्टी।आसपुर देवसरा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी सच्चे उर्फ फत्ते को 5 जिंदा अवैध देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी तेलियानी नहर पुलिया के पास से की गई।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सच्चे उर्फ फत्ते पुत्र अनिल, थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के रमगढ़ा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, चोरी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरिन्द नारायण राय, उपनिरीक्षक संजय कुमार और पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 5 जिंदा अवैध देसी बम बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और वह कई मामलों में वांछित चल रहा था।
एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
Comments
Post a Comment