पट्टी बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन पदों पर उतरे प्रत्याशी शेष हुए

पट्टी बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन पदों पर उतरे प्रत्याशी शेष हुए निर्विरोध 
पट्टी।आगामी 17 जून को पट्टी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न होना है। जिसके लिए चुनावी गतिविधियां पखवाड़े भरपूर से पट्टी तहसील में संचालित है। बुधवार को नामांकन पत्र जांच व वापसीवापसी की आखिरी तिथि रही। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में उतारे जिन में राधा रमन मिश्रा, श्री राम वर्मा, शैलेंद्र तिवारी, जेपी सिंह जहां मैदान में है वही महामंत्री पद पर विकास कुमार श्रीवास्तव मनोज कुमार मिश्रा दिलीप कुमार मिश्रा तीन प्रत्याशी मैदान में है। जब कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के तीन पदों पर पांच प्रत्याशी मैदान में है। मनीष कुमार सिंह वरुण कुमार पांडे उर्फ बंटी सचिन कुमार सिंह मनीष उर्फ बबलू तिवारी महेश कुमार श्रीवास्तव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उक्त जानकारी एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अच्छे लाल ओझा व वरिष्ठ सदस्य अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बुधवार की दोपहर 3:30 बजे उपलब्ध कराई है। वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि आगामी 17 जून को बार का चुनाव होना है। जिसके लिए उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की है कि अपने अध्यक्ष के चुनाव में चढ़कर सहभागिता करें। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी जीत कर आएगा, वही पदों पर आसीन होगा। 17 जून को मतदान के बाद उसी दिन मतगणना का भी कार्य किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज