कृपा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रोता बाबा खाटू श्याम के दिव्य दरबार में भक्तों ने की पुष्प वर्षा

कृपा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रोता 
बाबा खाटू श्याम के दिव्य दरबार में भक्तों ने की पुष्प वर्षा
 रखहा।श्याम आस्था मंडल के तत्वाधान में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल छींटपुर के ग्राउंड में आयोजित बाबा खाटू श्याम के कृपा महोत्सव में भक्तों ने पुष्प तथा इत्र वर्षा करते हुए भजनों पर झूमते रहे ।  राजस्थान से बाबा के अनन्य भक्त कैलाश नाथ जी महाराज ने कार्यक्रम की शुरुआत की । उन्होंने बाबा खाटू श्याम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम सभी भक्तों के सहारे हैं उनका दर्शन करने से जीवन तर जाता है । राजस्थान से आये विजेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में बाबा खाटू श्याम जी का सभी भक्तों ने दर्शन किया ।इस दौरान राजस्थान की रुकनसर धाम से पधारे भजन सम्राट गुलाब नाथ जी गणेश वंदना के साथ कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है सहित अनेक भजन प्रस्तुत किया, जिस पर श्रोता झूमते रहे।वृंदावन से भजन गायिका तुषा तिवारी ने मां मंगल की मूल भवानी सरना तेरा है तथा प्रतापगढ़ के भानु प्रताप सिंह ने भी बाबा के दिव्य दरबार में हाजिरी लगाते हुये अनेकों भजन प्रस्तुत किया ।बाबा खाटू श्याम के इस कार्यक्रम में भक्तों ने दिव्य दरबार का दर्शन किया तथा अखंड ज्योति में अपनी आहुति डालकर मनोकामना की पूर्ति की कामना की । कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम के भक्तों ने पुष्प तथा इत्र वर्षा की ।इस दौरान सदर क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मौर्या, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, पूर्व प्रमुख पूर्णाशु ओझा, रवि गुप्ता आदि ने बाबा खाटू श्याम जी का दर्शन किया ।कार्यक्रम में अनिल त्रिपाठी, रवि पान्डेय, नन्दन पान्डेय, अश्विनी जायसवाल, वीरेंद्र शर्मा, बबलू सिंह, रणजीत सिंह, विष्णु खंडेलवाल, संजीव आहूजा,शरद केसरवानी, रिंकू सिंह, के के शर्मा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज