ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा स्थित प्रतीक हॉस्पिटल एंड दूरबीन सेंटर में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी 32 वर्षीय जुनैद खान पुत्र तेग बहादुर खान पित्त की थैली में पथरी की समस्या से पीड़ित थे। परिजनों के मुताबिक उनका ऑपरेशन डॉ. पंकज पाल द्वारा किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।स्थिति गंभीर होने पर जुनैद को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने से संक्रमण और गंभीर दिक्कतें पैदा हो गईं, जिसके चलते युवक की जान चली गई।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी शाहीन और पांच वर्षीय बेटी अनबिया को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि तेग बहादुर खान के पांच बेटों में जुनैद तीसरे नंबर पर था। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक के भाई साबित खान ने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शव लखनऊ से गांव पहुंचने के बाद बुधवार को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मामले की शिकायती पर प्राप्त हो गया है मामले की जांच कराई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज