मायके से लौट रही महिला की अचानक मौत, सड़क पर गिरते ही मची चीख-पुकार

पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना गांव में शुक्रवार को उस समय मातम पसर गया, जब मायके से घर लौट रही 60 वर्षीय महिला की अचानक सड़क पर गिरने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार गूंज उठी।जानकारी के अनुसार अमसौना गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी उमाशंकर वर्मा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने मायके से घर लौट रही थीं। बताया जाता है कि जैसे ही वह पट्टी कोतवाली क्षेत्र केरेडीगापुर के पास पहुंचीं, अचानक सड़क पर गिर पड़ीं। गिरते ही उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गई हैं। उनके आठ बेटियां और एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटियों और एक बेटे की शादी अभी बाकी है। मां की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों में अखिलेश, पुष्पा देवी, मीरा देवी, विद्या देवी, आध्या देवी, किरण देवी, सुमन देवी और शिल्पा देवी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में डॉक्टर अखिलेश जायसवाल ने बताया कि घायल अस्पताल आई थी जांचों उपरांत उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज