दो युवकों पर दबंगों का हमला, एक गंभीर घायलपट्टी बाजार से लौटते समय कुम्हिया कब्रिस्तान के पास हुई घटना

दो युवकों पर दबंगों का हमला, एक गंभीर घायल

पट्टी बाजार से लौटते समय 
कुम्हिया कब्रिस्तान के पास हुई घटना
पट्टी। बाजार से घर लौट रहे दो युवकों पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पट्टी कोतवाली के कोठियार गांव निवासी दिनेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुम्हिया कब्रिस्तान के पास हुई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवकों को रोककर उनके साथ मारपीट की। दिनेश वर्मा पुत्र तेजबहादुर को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान शोर मचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पट्टी पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज