जेसीबी से मकान ढहाने के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी सीज
जेसीबी से मकान ढहाने के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी सीज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 16 नामजद और 80 से 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्र पुत्र स्व. चंद्रशेखर मिश्र ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब आठ बजे ग्राम प्रधान इंद्रधर दुबे अपने समर्थकों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान और मकान में तोड़फोड़ की तथा जेसीबी मशीन से निर्माण ध्वस्त करने का प्रयास किया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सत्यम दुबे, शशिधर दुबे उर्फ भोला, अजय मिश्र, रवि मिश्र, मनीष मिश्र, गौरव दुबे, दीपक पटेल, मोहित दुबे, बच्चा, दीपक, जवाहर गुप्ता, बाबू यादव, ग्राम प्रधान इंद्रधर दुबे, राकेश हरिजन, ठनके वर्मा सहित 16 नामजद तथा 80-90 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में नामजद आरोपी सत्यम दुबे, शशिधर दुबे उर्फ भोला और मनीष मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त जेसीबी को सीज किया है, और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment