उड़ैयाडीह बाजार में जेब से मोबाइल निकालते नाबालिग पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछ-ताछ
उड़ैयाडीह बाजार में जेब से मोबाइल निकालते नाबालिग पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में रविवार शाम सब्जी खरीदारी के दौरान लोगों की जेब से मोबाइल निकालने के आरोप में एक नाबालिग किशोर को बाजारवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार, उड़ैयाडीह निवासी सूबेदार सिंह सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक किशोर उनके पास पहुंचा और कथित रूप से जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास करने लगा। सूबेदार सिंह को संदेह होने पर उन्होंने किशोर को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।इसी बीच कंधई थाना क्षेत्र के लौवार गांव निवासी संतोष सिंह तथा सुरेश खरें भी गोलापुर-उड़ैयाडीह बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। दोनों का आरोप है कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे उनके मोबाइल फोन गायब हो गए। पीड़ितों ने मामले में कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौकी प्रभारी कमलेश कुमार यादव ने बताया कि बाजार के लोगों द्वारा एक किशोर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही दो लोगों के मोबाइल गायब होने की सूचना मिली है, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment